{"_id":"5bc59438bdec22695873bb26","slug":"cm-yogi-changed-the-lay-out-plan-of-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने बदला कुंभ मेले का ले आउट प्लान, क्षेत्रफल में 300 हेक्टेयर का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने बदला कुंभ मेले का ले आउट प्लान, क्षेत्रफल में 300 हेक्टेयर का इजाफा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इलाहबाद
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का फैसला करने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना सारा ध्यान कुंभ मेले को सफल बनाने पर लगा रही है। सरकार ने ऐसी कई घोषणाएं की हैं जिससे उसकी आयोजन के प्रति गंभीरता का पता चलता है। योगी ने कुंभ मेले का ले अाउट प्लान भी बदल दिया है। अब सरकारी मशीनरी इसके हिसाब से तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि टेंट सिटी को संगम नोज के पास ले आने के लिए कुंभ मेले के लेआउट की रीड्राफ्टिंग शुरू कर दी गई है। अपर मेलाधिकारी और उप मेलाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को एक टीम ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।इस टीम का प्रस्ताव है कि मेला क्षेत्र को करीब 300 हेक्टेयर बढ़ा दिया जाए।लेकिन इस विस्तारित क्षेत्र को विकसित करने में लगभग 320 करोड़ रुपये का अलहदा खर्च होगा।
विज्ञापन
टेंट सिटी का स्थान बदलने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अरैल क्षेत्र में अब चार के बजाय तीन सेक्टर 18, 19 व 20 ही होंगे। हां, इतना जरूर हैकि यहां के सेक्टरों का क्षेत्रफल बढ़ा दिया जाएगा। टेंट सिटी का रास्ता थल और जल दोनों से होगा। इसके लिए भव्य घाट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन