फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM is not come to village of shaheed sent to help the two million

शहीद के गांव नहीं आए सीएम, बीस लाख की मदद भेजी

Sat, 05 Nov 2016 03:07 AM IST
 ब्यूरो/अमर उजाला, संभल 
 ब्यूरो/अमर उजाला, संभल  Updated Sat, 05 Nov 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
CM is not come to village of shaheed sent to help the two million
शहीद को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : Amar Ujala

शहीद सुधीश कुमार के गांव पनसुखा मिलक में सीएम नहीं पहुंचे। अलबत्ता सीएम ने घोषणा के अनुरूप 20 लाख रुपये का चेक शहीद के परिजनों के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय विधायक के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद की पत्नी और पिता के हाथों में बीस लाख रुपये का चेक सौंप दिया। 

विज्ञापन


पनसुखा मिलक में राज्य सरकार की ओर से 20 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी को सौंपने के लिए विधायक पिंकी यादव, जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां शुक्रवार को दोपहर पहुंचे। पनसुखा मिलक निवासी सुधीश कुमार भारतीय सेना में जवान थे और देश के लिए लड़ते हुए 16 अक्टूबर को पाक सीमा पर शहीद हुए थे। उनके परिजनों ने सीएम को बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस मांग को लेकर शहीद के परिजनों ने अन्न त्याग दिया था। अन्न त्यागने से पत्नी कविता और मां संतो देवी की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद भाजपा नेता राज्यसभा के सदस्य शिवप्रताप शुक्ला ने गांव जाकर अनशन तुड़वाया था। शहीद के पिता ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि उन्हें सीएम और क्षेत्रीय मंत्री के न आने का अफसोस है। जबकि शहीद की पत्नी कविता खामोश रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटे की याद में भावुक होकर बेहोश हुईं मां

CM is not come to village of shaheed sent to help the two million
शहीद - फोटो : अमर उजाला

​चेक सौंपते वक्त अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के साथ उप जिलाधिकारी और सपा नेता प्रमोद यादव भी मौजूद थे। शहीद बेटे की याद में भावुक होकर बेहोश हुईं मां जिस वक्त चेक सौंपा जा रहा था उस वक्त शहीद की मां संतो देवी भावुक हो गईं। बेटे की यादों में खो गईं और कुछ ही देर में देखते-देखते बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें विधायक पिंकी यादव और परिजनों ने संभाला।

यदि आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन
शहीद के पिता ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें जो आश्वासन दिए हैं अगर उन्हें पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा अधिकारियों ने दिया था। इसके लिए परिवार के सदस्य इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed