{"_id":"5be53dd3bdec2269a642bf9f","slug":"chhattisgarh-election-2018-voter-selfie-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनावः मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर सेल्फी जोन का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनावः मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर सेल्फी जोन का सहारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
voter selfie zone
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चरम पर है। जहां एक तरफ राजनीतिक दल जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं वहीं चुनाव आयोग भी मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों पर वोटर सेल्फी जोन बनाया जा रहा है।
मतदाताओं को मतदान में व्यापक सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5 उत्कृष्ट सेल्फी का चयन कर संबंधित मतदाताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। युवा वोटर मतदान केंद्रों तक पहुंचे इसके लिए आयोग इस तरह की पहल कर रहा है।
वोट देने के बाद सेल्फी खींचने का चलन हर वर्ग के वोटरों में बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए सूबे की 90 विधानसभा सीटों के 23 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ में से कुछ पर यह सुविधा रहेगी। इस वोटर सेल्फी जोन में आकर्षक और सुंदर पोस्टर होगा, जिसके सामने मतदाता खड़े होकर सेल्फी खींच सकेंगे।
विज्ञापन
मतदाता सेल्फी खींच कर उसे अपने ईपिक नंबर और विधानसभा क्षेत्र का नाम उल्लेखित कर अपने फेसबुक और ट्विटर पर #chhattisgarhvotes के साथ @CEOChhattisgarh को Tag कर पोस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही ईमेल cgelectionselfiecontest@gmail.com पर भेज सकते हैं। इस बार प्रदेश में करीब 60 लाख से ज्यादा वोटर 29 साल से कम उम्र के हैं।