फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Boxer daughters will get cows in the prize

बॉक्सर बेटियों को इनाम में मिलेगी देसी गाय

Thu, 30 Nov 2017 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Boxer daughters will get cows in the prize
गुवाहाटी में यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली हरियाणा की बॉक्सर बेटियों को प्रदेश सरकार एक-एक देसी गाय इनाम में देगी। साथ ही गांव के गौरवपट्ट पर भी बेटियों का नाम प्रमुखता से अंकित किया जाएगा। पदक विजेता बॉक्सर बेटियों के सम्मान में बुधवार को राजीव गांधी स्टेडियम स्थित साई सेंटर में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने यह घोषणा की।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी चार बेटियों ने 19 से 26 नवंबर तक हुई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और दो ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। नकद धनराशि तो सभी विजेताओं को मिलती है। इन बेटियों ने छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इसलिए इन्हें कुछ अलग पुरस्कार मिलना चाहिए। प्रदेश सरकार सभी बेटियों को हरियाणा नस्ल की एक-एक गाय देगी। ताकि बेटियां शुद्ध दूध-दही से अपनी सेहत बनाएं। इसके अलावा विजेता बेटियों का नाम गांव के गौरवपट्ट पर भी लिखा जाएगा। गौरवपट्ट की पहली पंक्ति में शहीद, दूसरी पंक्ति में स्वतंत्रता सेनानी, तीसरी पंक्ति में खिलाड़ी और चौथी पंक्ति में गांव विकास में योगदान देने वाले लोगों का नाम अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने यह दिया इनाम का तर्क
भैंस का दूध ताकतवर होता है, जो पहलवानों के लिए जरूरी है। गाय के दूध से सुंदरता के साथ-साथ बुद्धि भी तेज होती है। बॉक्सिंग में विजेता बेटियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसलिए बेटियों को पुरस्कार के तौर पर एक-एक हरियाणा नस्ल की गाय दी जाएगी। - ओमप्रकाश धनखड़, कृषि मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बेटियों ने बढ़ाया मान
मूलरूप से भिवानी के धनाना गांव की नीतू ने 48 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। परिवार की सामान्य स्थिति के बावजूद नीतू ने एक अलग मुकाम बनाकर परिजनों के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया। वहीं 54 किलो भारवर्ग में धनाना की ही साक्षी ने भी स्वर्ण पदक जीता। रोहतक के रुड़की गांव की ज्योति गुलिया ने 51 किलो और हिसार की शशि चोपड़ा ने 57 किलो भारवर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। पलवल की अनुपमा ने 81 किलो भारवर्ग और कैथल की नेहा ने भी 81 प्लस में कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed