फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bihar photo row Case filed against RJD leaders

फोटो वॉर से गरमाई बिहार की राजनीति, RJD नेताओं पर दर्ज हो सकता है केस

Sun, 05 Nov 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 05 Nov 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
bihar photo row Case filed against RJD leaders
मुख्यमंत्री तेजस्वी - फोटो : twitter
बिहार की राजनीति इन दिनों फोटो वॉर से गरमाई हुई है। पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के एक एमएलसी के बेटे संग नाबालिग लड़की का फोटो मीडिया में जारी करती है, इसके एक दिन बाद जदयू पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव की एक लड़की के साथ बीयर पीते हुए फोटो मीडिया में जारी कर आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव शराब पीते हैं। 
विज्ञापन


इस लड़ाई में अब नया मोड आ गया है, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को कहा कि पार्टी आरजेडी के उन नेता पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने के बारे में विचार कर रही है जिसने उस नाबालिग लड़की की फोटो सार्वजनिक की है। नीरज कुमार ने कहा कि नाबालिग की फोटो सार्वजनिक होने के बाद से वो मानसिक तौर पर परेशान है।    
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः तेजस्वी यादव को खाली करना होगा सरकारी बंगला
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और विधायक शक्ति सिंह यादव ने शुक्रवार को मीडिया में जदयू एमएलसी के बेटे संग एक नाबालिग लड़की फोटो जारी की थी। इसके ठीक बाद जदयू प्रवक्ता संजय सिंह, नीरज कुमार और निखिल कुमार एक ज्वाइट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव की फोटो मीडिया में जारी कर उन पर शराब पीने के आरोप लगाए। 

जदयू द्वारा तेजस्वी की फोटो मीडिया में जारी करने के बाद तेजस्वी ट्विटर पर अपना बचाव करते हुए पूछते हैं कि क्या नीतीश जी ने इस फोटो को जारी करने से पहले इस लड़की की इजाजत ली थी? क्या अब इस लड़की के गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन नहीं हो रहा है? क्या महिला आयोग को अब जदयू के उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए जिन्होंने यह फोटो जारी की है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed