{"_id":"5c5b6503bdec225eb27aa684","slug":"bihar-goons-looted-gold-worth-10-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : हथियारबंद लुटेरों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूटा 10 करोड़ का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : हथियारबंद लुटेरों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूटा 10 करोड़ का सोना
Thu, 07 Feb 2019 04:21 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस में बुधवार को 10 करोड़ के सोने की लूट से हंगामा मच गया। हथियारों से लैस लगभग 6 लुटेरों के एक ग्रुप ने भगवानपुर के क्षेत्र में स्थित एक ऑफिस में घुसकर पांच बैग सोना लूट लिया।
विज्ञापन
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सभी लुटेरे हथियारबंद थे और उन्होंने मैनेजर से बंदूक की नोक पर तिजोरी की चाबी ले ली।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि कंपनी ने आधिकारिक तौर लूटे गए सोने की कीमत 10 करोड़ बताई है। कंपनी के कर्मचारी दावा कर रहे कि उनमें से एक तिजोरी से पांच बैग उठा कर लाया जो कि सोने से भरे हुए थे।
विज्ञापन
बाकी लुटेरे कर्मचारियों और ग्राहकों को किसी भी प्रकार के अलार्म न बजाने की धमकी देते रहे। उन्होंने कहा हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए शहर में गहन तलाशी अभियान जारी है।