{"_id":"5aeaf5d14f1c1b60098b7f4c","slug":"bihar-12-people-dead-due-to-fire-in-a-bus-after-it-overturned-in-motihari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बस में आग लगने से जिंदा जले 27 लोग, CM ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बस में आग लगने से जिंदा जले 27 लोग, CM ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 03 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
बिहार में एक भीषण बस दुर्घटना से 27 लोगों के मारे जाने की खबर है। मोतिहारी जिले में बस में आग लगने से ये दुर्घटना हुई। हादसा तब हुआ जब बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बस आग की चपेट में आ गई और देखते-देखते घटना ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
#UPDATE Total 27 people have died due to fire in a bus, after it overturned, in Bihar's Motihari pic.twitter.com/IHxHKzJMNX
— ANI (@ANI) May 3, 2018विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं हर भरसक मदद का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि हम मरने वालों के परिवारों को सभी संभव सहायता देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
It is a really painful incident, local administration officials are present at the spot. We will extend all possible help to the families of those who died: Bihar Chief Minister Nitish Kumar on Motihari bus accident that claimed 27 lives pic.twitter.com/7MXmOkb19Q
— ANI (@ANI) May 3, 2018
हादसे में मरने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में कुल 32 लोग सवार थे। बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली आ रही थी। इससे पहले भी बिहार में अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई थी।
बिहार के बांका और सारण जिले में पिछले 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पहली घटना बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात की है, जहां एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
वहीं एक अन्य घटना में सारण जिले के रसुलपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।