फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Big charge of Congress, said- BJP wants to bring down the government by luring money to legislators

राजस्थान में विधायकों को तोड़ सरकार गिराना चाहती है भाजपा: कांग्रेस

Thu, 11 Jun 2020 07:33 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 11 Jun 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Big charge of Congress, said- BJP wants to bring down the government by luring money to legislators
यूपी-राजस्थान सीमा पर खड़े कांग्रेसी नेता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह राजस्थान में उसकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। पार्टी को डर है कि 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा उसके विधायकों में सेंध लगाकर उनकी खरीद-फरोख्त कर सकती है। सभी विधायकों को एकजुट रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीयों के साथ जयपुर के एक रिजॉर्ट में बुधवार को बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला दिल्ली से जयपुर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के फैसले की बारबार हत्या करना भाजपा का चरित्र बन गया है। उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान में भाजपा की साजिश कामयाब नहीं होगी। राजस्थान के लोग बहादुर और निडर होते हैं। हमारे विधायक किसी भी लालच में नहीं आने वाले हैं।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है और कोई भी जनता के फैसले और लोकतंत्र को नहीं हरा सकता।
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा था कि राज्य में सरकार को अस्थिर करने और गिराने के प्रयास चल रहे हैं। जोशी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक को लिखित शिकायत में कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी पार्टी के विधायकों को और सरकार को समर्थन दे रहे कुछ निर्दलीय विधायकों को खरीदने का कथित प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जो सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसा प्रयास कौन कर रहा है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस को राजस्थान में डर लग रहा है। उन्हें अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। मालूम हो कि कांग्रेस ने राजस्थान से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि, भाजपा ने राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह को मैदान में उतारा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed