फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Troubled after the rape, accused in the trap of mother

मध्यप्रदेश: रेप पीड़िता बेटी की मां ने बनाया ऐसा प्लान तो पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी समीर खान

Fri, 27 Jul 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 27 Jul 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Bhopal: Troubled after the rape, accused in the trap of mother
police arrest

नाबालिग से कथित रेप की शिकायत पर एक महिला ने 22 साल के आरोपी युवक को अपने जाल में फंसाकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके की है। 

विज्ञापन


भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बीपीएस बैंस ने बताया कि 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है। दर्जी की दुकान चलाने वाला बच्ची का पड़ोसी समीर खान उसका पीछा करता था। 
विज्ञापन


खान ने कथित तौर पर बच्ची को अपनी बाइक पर लिफ्ट ऑफर की, पहले तो उसने मना किया लेकिन बाद में जब खान ने जोर देकर कहा तो वह मान गई। कुछ दिन तक ये सब यूं ही चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई को खान पीड़िता को केरवा बांध के पास ले गया और एक सुनसान जगह पर और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी खान ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बुधवार को पीड़िता ने हिम्मत करके अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी समीर खान को पकड़ने का प्लान बनाया। अगले दिन जब पीड़िता ने खान से लिफ्ट ली तो वह उसे श्यामला हिल्स की एक सुनसान जगह पर ले गया और उसे छेड़छाड़ शुरू कर दी तभी पीड़िता की मां और उसकी बड़ी बहन खान की बाइक का पीछा करते हुए वहां पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। 


इसके बाद उन्होंने 'डायल-100' पर पुलिस को सूचना दी। खान ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि खान के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed