फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bhagwat says All DNA one from Afghanistan to Burma

भागवत बोले- अफगानिस्तान से बर्मा तक सबका डीएनए एक 

Tue, 16 Jan 2018 06:04 AM IST
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat says All DNA one from Afghanistan to Burma
मोहन भागवत - फोटो : self
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर कहा है कि अलग अलग धार्मिक परंपराओं का पालन करने के बाद भी भारतीय अपनी संस्कृति के कारण एक है क्योंकि उनके पूर्वज भी एक ही थे। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि अफगानिस्तान से बर्मा और तिब्बत से दक्षिणी श्रीलंका तक हम सभी के पूर्वज और डीएनए एक ही है। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति ही हमें एक रखती है। क्योंकि हमारे पूर्वजों ने हमें एक किया है और हम सब एक ही पूर्वजों के वंशज है। हमारे जो पूर्वज विदेशों में गए उन्होंने कभी दूसरे देशों को जीतने का प्रयास नहीं किया बल्कि उनकी मदद की। हम उन लोगों के वंशज है जिन्होंने दुनिया को विज्ञान दिया। हमे अपने देश को फिर एक बार वैसा ही ताकतवर और खुशहाल बनाना है ताकि दुनिया को शांति दे सके। 
विज्ञापन


पढ़ें- अंग तंत्र: क्या होता है DNA, इस खबर को पढ़ें और जानें DNA का A to Z
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भारत माता’ हमारे एकीकरण का कारक : भय्याजी जोशी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाहक भय्याजी जोशी ने लोगों को एकजुट होने और निर्भय रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘भारत माता’ हमारे एकीकरण का कारक है। जोशी हस्तिनापुरम में स्थित एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पोंगल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे त्योहार सिर्फ आनंद व उत्सव के लिए नहीं मनाए जाते बल्कि यह एकता का प्रतीक हैं। 

ज्ञान मतभेदों को दूर करने में मदद करेगा और इसे बढ़ाया जाना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी भाषाओं, पोशाकों और यहां तक कि सभी प्रकार के भोजन का भी सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed