फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bashindey ›   Dadi Ki Rasoi in Noida serves desi ghee cooked food in only Rs five

यहां रोज मिलता है 500 लोगों को भरपेट खाना सिर्फ 5 रुपये में

Sat, 27 Jan 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Dadi Ki Rasoi in Noida serves desi ghee cooked food in only Rs five

आज जहां हर तरफ महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है तो वहीं एक जगह ऐसी भी जहां सबसे सस्ता और लाजवाब खाना मिलता है, वो भी महज 5 रुपये में। उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले समाजसेवी अनूप खन्ना कमरतोड़ महंगाई के दौर में गरीबों के लिए मसीहा बने हैं। 

विज्ञापन


नोएडा के इस समाजसेवी ने मंहगाई के समय बीड़ा उठाया है गरीबों को भरपेट खाना खिलाने का, वो भी महज पांच रुपये में। 'दादी की रसोई' नाम से पांच रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध कराने वाले अनूप खन्ना इन दिनों चर्चा में हैं। 'दादी की रसोई' एक करोड़ से अधिक लोगों की पसंद बन गई है। यू-ट्यूब पर 'दादी की रसोई' द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों का वीडियो एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और उसे पसंद भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


'दादी की रसोई' नोएडा के सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग काम्पलेक्स में चलाया जा रहा है। रोजाना लगभग 500 से भी ज्यादा लोग ‘दादी की रसोई’ में भोजन करते हैं। इसका संचालन करने वाले समाजसेवी अनूप खन्ना जरूरतमंदों को भोजन के साथ-साथ दस रुपये में कपड़े व प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलकर मरीजों को सस्ती दवा भी उपलब्ध करा रहे हैं। अनूप खन्ना ने दादी की रसोई की शुरूआत साल 2015 में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बदलता है मेन्यु

Dadi Ki Rasoi in Noida serves desi ghee cooked food in only Rs five

'दादी की रसोई' का मेन्यु रोजाना बदलता है। यहां ताजी व हरी सब्जियों का ही इस्तेमाल होता है। चावल भी बासमती का होता है। साथ ही साफ-सफाई के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

अनूप खन्ना ने बताया कि उन्होंने इसकी शुरुआत अपनी दादी की आखरी इच्छा से की है। उनके मुताबिक, उनकी दादी सरोजनी खन्ना ने उनसे कहा कि अब वह सिर्फ खिचड़ी खाती हैं जिस वजह से उनके ऊपर होने वाला खर्च काफी कम है, इसलिए बचे पैसे से गरीबों को खाना खिलाओ। 

अनूप कहते हैं कि दादी की यह बात मुझे पसंद आई और थोड़ा सोच विचार करने के बाद मैंने दादी की रसोई की शुरुआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed