फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Baijayant Panda asks his party BJD to ‘introspect before it's too late'

बैजयंत पांडा का पार्टी को सलाह, देर हो जाए उससे पहले कर लें आत्मनिरीक्षण

Wed, 29 Mar 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 29 Mar 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
Baijayant Panda asks his party BJD to ‘introspect before it's too late'
बैजयंत पांडा

बीजू जनता दल के नेताओं के बीच के तकरार की खबरें अब बाहर आ रही है। बीजू जनता दल के सांसद तथागत सतपथी और बैजयंत पांडा के बीच ट्विटर वार चल रहा है। इसके अलावा एक उड़िया अखबार में छपे एक लेख में अब बैजयंत पांडा ने पार्टी को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दे डाली है। लेख में उन्होंने लिखा है कि पार्टी को आत्मनिरीक्षण कर लेना चाहिए नहीं तो बहुत ज्यादा देर हो सकती है। 

विज्ञापन


पांडा ने कहा कि मेरा लेख पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक के आत्मविश्लेषण करने की सीख की अगली कड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सही भावना में एक ईमानदार आत्मनिरीक्षण किया है। मैं चाहता हूं कि पार्टी अपनी पुरानी शक्ति को फिर से वापस पाए और पार्टी अध्यक्ष इसके लिए उचित कदम उठाएं। 
विज्ञापन


इससे पहले पांडा पर पार्टी के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि वो भारतीय जनता पार्टी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। पांडा ने ट्वीट के जरिए इस बात से इंकार किया। पांडा ने कहा कि जो लोग पार्टी को नजदीक से जानते हैं उनके लिए हालिया पंचायत चुनावों के परिणाम  हैरान करने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने अपने शुरुआती सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज और कठिन कार्रवाई करके आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभूतपूर्व अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे केवल सरकार ही नहीं पार्टी भी ब्यूरोक्रेट्स द्वारा चलाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed