फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Assembly Election Results: Captain Amarinder Singh, Harish Rawat, Pushkar Dhami, Channi

Election Results 2022: चन्नी, धामी, रावत और कैप्टन हारे; जानें मुख्यमंत्रियों और पूर्व सीएम का हाल

Thu, 10 Mar 2022 05:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 10 Mar 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
विधानसभा चुनावों के नतीजे पंजाब और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के लिए अच्छे नहीं रहे। चन्नी समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं को पंजाब में हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत तो मिल गया पर मुख्यमंत्री धामी हार गए। 
loader
Assembly Election Results: Captain Amarinder Singh, Harish Rawat, Pushkar Dhami, Channi
हरीश रावत, अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी को हार का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरीश रावत भी अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे हैं। जानिए मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों का क्या हुआ? 


उत्तर प्रदेश: योगी, अखिलेश ने जीत हासिल की  
  • गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभावती शुक्ला (सपा), ख्वाजा समसुद्दीन (बसपा) और चंद्रशेखर रावण को करारी मात दी। योगी ने 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीता। 
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी करहल सीट पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। वे अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एसपीएस सिंह बघेल पर 60 हजार से अधिक वोट की बढ़त हासिल कर चुके हैं।  
पंजाब: चन्नी, अमरिंदर हुए बड़े उलटफेर का शिकार
  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीट से चुनाव लड़े। चमकौर साहिब और भड़ौद सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भड़ौद में आम आदमी पार्टी के लाभ सिंह उगोके ने जीत हासिल की। वहीं, चमकौर साहिब में भी आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को हराया।  
  • पटियाला में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आम आदमी पार्टी के अजित पाल सिंह कोहली ने जीत हासिल की। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाई थी और भाजपा के साथ गठबंधन किया था। इसके बाद भी वे जीत हासिल करने में नाकाम रहे। 
  • अकाली दल के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें आम आदमी पार्टी के जगदीप कंबोज ने जलालाबाद सीट पर शिकस्त दी। 

उत्तराखंड: धामी और रावत अपनी सीट नहीं बचा सके
  • मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने करारी शिकस्त दी है। कापड़ी ने मुख्यमंत्री को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी है। कुछ समय के लिए धामी ने बढ़त हासिल की थी, पर वे उसे कायम नहीं रख सके। 
  • उत्तराखंड में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। लालकुआं सीट पर हरीश रावत को भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार वोटों से हराया है। 
मणिपुर: बीरेन सिंह की प्रचंड जीत
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एन. बिरेन सिंह ने हेनगांग विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार पी. शरदचंद्र सिंह को 17 हजार वोट से हरा दिया है। 
गोवा: मुख्यमंत्री जीते, सरकार का दावा पेश किया
  • मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा की सेंकुलिम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के धर्मेश संगलानी को सिर्फ 650 वोट से हराया। उन्होंने निर्दलीय विधायक चंद्रकांत शेट्ये के समर्थन का दावा किया है। साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश करने राज्यपाल से समय मांगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed