{"_id":"608e310489744a7e3000aa85","slug":"assembly-election-result-2021-cm-ashok-gehlot-asked-people-not-to-celebrate-victory-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम 2021: गहलोत ने लोगों से उपचुनाव में जीत का जश्न नहीं मनाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम 2021: गहलोत ने लोगों से उपचुनाव में जीत का जश्न नहीं मनाने की अपील की
Sun, 02 May 2021 10:26 AM IST
वर्तिका तोलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 02 May 2021 10:26 AM IST
सार
राज्य में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे, परिणामों को देखते हुए मेरी अपील है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किसी भी प्रकार का जश्न न करें। - अशाेक गहलोत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दर को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को लोगों से तीनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से संयम और अनुशासन बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
गहलोत ने तीन ट्वीट कर लिखा, '‘आज प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे, परिणामों को देखते हुए मेरी अपील है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किसी भी प्रकार का सेलिब्रेशन न करें, भीड़ इकट्ठी न करें, एकत्रित होकर या बाहर आकर पटाखे छोड़ने सहित किसी भी प्रकार का कार्यक्रम न किया जाए। राजनैतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, विजेता, समर्थक आदि सभी चुनाव परिणामों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से बर्ताव करें, वर्तमान में बनी हुई स्थिति को देखते हुए हम सभी का अनुशासनात्मक व्यवहार बेहद आवश्यक है। सभी संयम और अनुशासन का परिचय देकर इस संकट से बाहर आने में सहयोग करें, क्योंकि जब तक संक्रमण की चेन नहीं टूटेगी, हमारे सभी प्रयास कम साबित होते जाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी का पूरा सहयोग मिलेगा।'’
विज्ञापन
आज प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे, परिणामों को देखते हुए मेरी अपील है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किसी भी प्रकार का सेलिब्रेशन न करें, भीड़ इकट्ठी न करें, एकत्रित होकर या बाहर आकर पटाखे छोड़ने सहित किसी भी प्रकार का कार्यक्रम न किया जाए।
विज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 2, 2021