फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Assembly Election 2018: Telangana congress is doing preparation for Rahul Gandhi Visit

राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी तेलंगाना कांग्रेस

Mon, 15 Oct 2018 06:03 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2018: Telangana congress is doing preparation for Rahul Gandhi Visit
राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 20 अक्टूबर को तेलंगाना के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी और उनके सहयोगियों ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के तेलंगाना दौरे के प्रबंधों की सोमवार को समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी और अन्य नेता हैदराबाद से एक हेलीकॉप्टर में सवार होकर आदिलाबाद के पास स्थित भैंसा क्षेत्र रवाना हुए जहां राहुल गांधी का एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

 

समीक्षा के बाद रेड्डी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसानों और अन्य तबकों के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने राज्य में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वायदों को रेखांकित किया।

विज्ञापन

 

राहुल गांधी चारमीनार के पास कांग्रेस का ध्वज फहराएंगे और राजीव गांधी सद्भावना यात्रा स्मृति दिवस के अवसर पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस दौरान अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के. रोसैया को राजीव गांधी सद्भावना यात्रा स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यकम की समाप्ति के बाद कांग्रेस अध्यक्ष भैंसानगर जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह कामारेड्डी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में हुए चुनावों में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के दावे कर रही है। प्रदेश कांग्रेस को उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाएं मजबूत होंगी। पार्टी ने तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति के साथ गठबंधन किया है और सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है। तेलंगाना में 7 दिसंबर को सभी 119 सीटों पर चुनाव होने हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed