फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Assembly election 2018: Rahul Gandhi Will be on Telangana visit on 20th October

20 अक्टूबर को तेलंगाना दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, ये है पूरा कार्यक्रम

Mon, 15 Oct 2018 04:48 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Assembly election 2018: Rahul Gandhi Will be on Telangana visit on 20th October
Rahul Gandhi
तेलंगाना में समय से नौ महीने पहले चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तारीखें सामने आने के बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियों के नेताओं के दौरों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 20 अक्टूबर को तेलंगाना के दौरे पर जा रहे हैं। वह इस दौरान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गांधी सद्भावना यात्रा स्मृति दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह चारमीनार के समीप पार्टी का झंडा फहराएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के. रोसैया को राजीव गांधी सद्भावना यात्रा स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आदिलाबाद जिले के भैसाना जाने का कार्यक्रम हैं। यहां वो एक जनसभा को संबोधित कर कामरेड्डी में होने वाली अपनी दूसरी जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के मद्देनज़र अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के तेलंगाना प्रभारी आर सी खुंटिया, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


कांग्रेस ने तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है। पार्टी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर बात कर रही है। बता दें कि तेलंगाना राज्य के गठन के बाद हुए 2014 में पहले चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में 7 दिसंबर को मतदान है। चुनावों के परिणाम 11 दिसंबर को सामने आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed