{"_id":"5bc5762ebdec2269704569eb","slug":"assembly-election-2018-janta-dal-u-will-contest-mizoram-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम की चुनावी जंग में ताल ठोकेगी जनता दल (यू)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिजोरम की चुनावी जंग में ताल ठोकेगी जनता दल (यू)
चुनाव डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं चुनावी जंग दिलचस्प होती जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल (यूनाइटेड) भी मिजोरम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। पार्टी की चुनावी रणनीति तय करने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा ने इस बात की जानकारी दी। वह यहां पार्टी की स्थानीय शाखा के नेताओं के अलावा कुछ आदिवासी नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।
इस दौरान पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की भी तलाश की जाएगी। यह पहला मौका है जब मिजोरम विधानसभा चुनावों में जद (यू) ने हिस्सा लेने का ऐलान किया है। इससे पहले इस साल फरवरी में नगालैंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 13 उम्मीदवार उतारे थे। उसका एक उम्मीदवार विजयी रहा था।
उसने एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ राज्य में एनडीपीपी-भाजपा सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी यहां अकेले चुनाव लडे़गी या किसी दल के साथ चुनावी तालमेल करेगी, इस सवाल पर वर्मा ने कहा कि इसका फैसला बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ललथनहवला की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम बताया। वर्मा ने बताया कि पार्टी यहां कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन
बता दें कि 40 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।