फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Assembly Election 2018: 5.78 lakh first time Voters will Play key role in Election

तेलंगाना में 5.75 लाख युवा मतदाता करेंगे पार्टियों के भविष्य का फैसला

Tue, 16 Oct 2018 01:02 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2018: 5.78 lakh first time Voters will Play key role in Election
मतदान - फोटो : amar ujala
तेलंगाना में 7 दिसंबर को 119 सीटों के लिए मतदान होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और अलग-अलग तबकों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। इन सब में युवा वर्ग एक ऐसा तबका है जो नौ महीने पूर्व हो रहे इस विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा जारी दूसरे विशेष संसोधित सारांश (एसएसआर) से पता चला है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 5.75 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पहली बार मतदान करने वाले इन युवाओं में ज़्यादातर की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। इन युवा मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं  की संख्या 3.22 लाख जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.53 लाख है।
विज्ञापन


इसके अलावा इनमें 113 मतदाता थर्ड जेंडर से भी ताल्लुख रखते हैं। तेलंगाना के कुल 2.73 करोड़ मतदाताओं में 17,68,873 लाख मतदाता नए जुड़े हैं जबकि 5,87,046 लाख मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है। इस तरह मतदाता सूची में कुल 11,81,827 लाख की वृद्धि हुई है। चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है और मतदाताओं को जागरूक करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना में कुल 32,574 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों में से 51% केंद्र ऐसे हैं जहां केवल एक ही पोलिंग बूथ है जबकि 3.15% मतदान केंद्रों में पांच या पांच से अधिक पोलिंग बूथ हैं। बता दें कि विधानसभा चुनावों के परिणाम 11 दिसंबर को सामने आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed