फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ashwini Chaubey-s son Arijit not arrested yet despite warrant JDU MLA Shyam Rajak kept eye on it

भागलपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति, जेडीयू नेता ने अश्विनी चौबे के बेटे को बताया अपराधी

Thu, 29 Mar 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 29 Mar 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Ashwini Chaubey-s son Arijit not arrested yet despite warrant JDU MLA Shyam Rajak kept eye on it
shayam-rajak
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत द्वारा भागलपुर में जुलूस निकालने के बाद बिहार सुलग रहा है। पिछले कुछ दिनों में बिहार के भागलपुर, औरंगाबाद और समस्तीपुर में एक के बाद एक दंगे हुए। केंद्रीय मंत्री के बेटे अर्जित को गिरफ्तार किए जाने की मांग उठी  जिसके बाद मंत्री चौबे ने कहा कि उनका बेटा बिल्कुल सही है और उसने कोई गलत काम नहीं किया है। 
विज्ञापन


अर्जित के खिलाफ वारंट जारी किए जाने के बाद भी उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसके बाद अब बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला जा रहा है।  इस आरोप प्रत्यारोप और हमलों के बीच  जनता दल यूनाइटेड के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने अर्जित को अपराधी बताया है। कहा कि अपराधी, अपराधी ही होता है। 
विज्ञापन


श्याम रजक ने कहा कि ऐसा नहीं कि पुलिस कम पड़ गई है। उसने कहा कि कभी कभी कुछ उचक्के होते हैं और कुछ लुटेरे होते हैं जो छुप के काम करते हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा उसे पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्याम रजक ने अर्जित की गिरफ्तारी पर बल देते हुए यह भी कहा कि  अपराधी किसी का बेटा या पिता नहीं होता है। अपराधी की गिरफ्तारी जरूर होगी। नीतीश सरकार अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं कर सकती है। एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत है।
 



भागलपुर में 17 मार्च को बिना किसी इजाजत के जुलूस निकाला गया था। उस जुलूस में बजरंग दल, आरएसएस और बीजेपी के लोग भी शामिल थे। यही जुलूस भागलपुर के नाथनगर में सांप्रदायिक हिंसा का कारण बना। इसी कारण पुलिस द्वारा दो एफआईआर दर्ज की गईं। जिसमें केन्द्रीय मंत्री के बेटे को नामजद अभियुक्त बनाया गया था लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किए जाने के कारण बिहार में राजनीति ही नहीं पूरा राज्य सुलग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed