फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ajay makan attack on aap over congress-aap alliance

कांग्रेस-आप में संभावित गठजोड़ पर घमासान, माकन बोले- जनता आप को नकार रही, हम क्यों करें समझौता

Sun, 03 Jun 2018 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jun 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
ajay makan attack on aap over congress-aap alliance
ajay makan - फोटो : ANI
प्रदेश कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-आप के गठजोड़ की संभावना को नकार दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने स्पष्ट किया कि आप की दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों की वजह से धरातल की ओर बढ़ रही है जबकि कांग्रेस का ग्राफ ऊपर हो रहा है। ऐसे में आप से समझौता कर हम जनता से धोखा नहीं कर सकते। माकन ने इसको भी बेबुनियाद बताया कि आप ने दो सीटें उनके लिए छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हम सभी सात सीटों पर लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं उधर आप नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


माकन ने समाचार पत्रों में छपी खबरों पर संज्ञान लेते हुए संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया कि एक भी कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता अरविंद केजरीवाल की पार्टी से समझौता करने के हक में नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा, बिजली पानी और अन्य हर मुद्दे पर असफल रही है। जनता ने इसे नकार दिया है। आप के कुछ नेता ऐसी अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने माना कि कांग्रेस का ग्राफ गिर गया था और वोट प्रतिशत 5 से 7 प्रतिशत हो गया था लेकिन नगर निगम चुनाव में वोट प्रतिशत फिर से बढ़कर 26 फीसदी से ज्यादा हो गया। 
विज्ञापन


वहीं राजौरी गार्डन सहित अन्य उपचुनाव में भी हमारा वोट प्रतिशत सुधरा है। स्पष्ट है कि जनता का विश्वास कांग्रेस में फिर बढ़ा है। इसी से आप नेता घबड़ा गए है और समझौते की बात कर रहे हैं लेकिन हम तैयार नहीं हैं। आप और भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को खड़ा करने वाली आप ही है। आंदोलन के दौरान अन्ना, बाबा रामदेव, किरण बेदी इत्यादि ने हमेशा कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाई। इन नेताओं ने कभी भी बादल, यदुरप्पा या किसी भाजपा नेता के खिलाफ आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed