{"_id":"608d2ba58ebc3e13ce5c8596","slug":"aap-leader-harpal-singh-cheema-said-captain-amarinder-singh-government-cheating-with-state-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरपाल सिंह चीमा ने कहा, लाखों सरकारी कर्मचारियों को धोखा दे रही कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपाल सिंह चीमा ने कहा, लाखों सरकारी कर्मचारियों को धोखा दे रही कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार
Sat, 01 May 2021 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 01 May 2021 03:51 PM IST
सार
चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार के विभागों, बोर्डों और निगमों के लगभग चार लाख कर्मचारी और चार लाख से ज्यादा पेंशनर 2016 से छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछली बादल सरकार की तरह, कैप्टन सरकार भी आज तक आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं कर सकी...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि कैप्टन सरकार राज्य के लाखों कर्मचारियों को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस समय देश की अन्य सरकारें अपने कर्मचारियों को नये वेतनमान का लाभ दे रही हैं, वहीं पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के हितों पर डाका डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करके लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बार-बार धोखा दे रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक बयान जारी कर चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार के विभागों, बोर्डों और निगमों के लगभग चार लाख कर्मचारी और चार लाख से ज्यादा पेंशनर 2016 से छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछली बादल सरकार की तरह, कैप्टन सरकार भी आज तक आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि वेतन आयोग की रिपोर्ट जो 1 जनवरी 2016 से लागू होनी थी, बादल और कैप्टन सरकारों की नाकामी के कारण अभी तक लागू नहीं हुई है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार नया वेतनमान लागू नहीं कर रही है। इससे लाखों कर्मचारियों के हितों का नुकसान हो रहा है और सरकार इसके लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे अमीर राज्य की सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया, जबकि केंद्र सरकार और कई राज्यों ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया है।
विज्ञापन