राजस्थान: जैसलमेर में प्रशिक्षण विमान मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा पायलट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक और प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। राजस्थान के जैसलमेर में प्रशिक्षण विमान मिग -27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये घटना पोखरण रेंज के पास लगभग शाम 6:10 बजे हुई। राहत की बात ये रही कि पायलट को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच का एलान कर दिया गया है। दुर्घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार है।
A MiG-27 aircraft airborne for a training mission from Jaisalmer, Rajasthan crashed around 6:10 PM near Pokhran Range. Pilot ejected safely. A Court of inquiry will investigate the cause of the accident. pic.twitter.com/UAykQjGVCZ
विज्ञापन
— ANI (@ANI) February 12, 2019
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 27 मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण तहसील के एटा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोम्बित घोष ने बताया कि पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया।
घोष ने कहा, मिग 27 आज शाम जैसलमेर से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान नियमित उड़ान पर था। पायलट विमान से सुरक्षित तरीके से बाहर निकल गया। एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।
जैसलमेर की पुलिस अधीक्षक किरण कांग ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की एक टीम वायुसेना अधिकारियों के साथ सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है।
हादसों का सिलसिला बता दें कि इस से पहले भी भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षकण विमान बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलटों ने खुद को बचाने के लिए विमान से निकल जाने की कोशिश की लेकिन वह धमाके बाद विमान में लगी आग की चपेट में आ गए।
हादसे में मारे गए पायलटों की पहचान स्क्वॉड्रन लीडर समीर अब्रोल और स्क्वॉड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के रूप में हुई थी। एक अधिकारी ने बताया, दुर्घटना में एक पायलट का शव पूरी तरह झुलस गया जबकि दूसरे पायलट को सेना के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में घायल पायलट की भी मौत हो गई।