फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   9 naxalites arrested in jharkhand under operation double bull

झारखंड: बलराम उरांव सहित नौ नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने 10 लाख का रखा था इनाम

Tue, 22 Feb 2022 06:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Feb 2022 06:49 PM IST
सार

झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई 8 फरवरी को शुरू किए गए 'ऑपरेशन डबल बुल' के तहत लोहरदगा और पड़ोसी जिले के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में की है।

विज्ञापन
9 naxalites arrested in jharkhand under operation double bull
नौ नक्सली गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। यहां पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई 8 फरवरी को शुरू किए गए 'ऑपरेशन डबल बुल' के तहत लोहरदगा और पड़ोसी जिले के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में की है। गिरफ्तार नक्सलियों में में जोनल कमांडर, सब जोनल कमांडर, एरिया कमांडर रैंक के नक्सली शामिल हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार नौ नक्सलियों में 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दसरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकेश नागेसिया, शैलेश्वर वराव, मुकेश कोरवा, वीरेन कोरवा, शेलेन्द्र नागेसिया, संजय नागेसिया ओर शिला खेरवार शामिल हैं। बलराम के ऊपर 82 मामले दर्ज हैं। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन, समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस नक्सलियों के खिलाफ 8 फरवरी से ऑपरेशन डबल बुल के नाम से अभियान शुरू किया था। सोमवार तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीते माह जनवरी में झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश को पुलिस ने विफल करते हुए गिरिडीह से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस ने 10 किलो के केन बम व अन्य सामग्री भी बरामद की थी। ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। 26 जनवरी की रात इन्होंने गिरिडीह में ही रेल पटरियों को उड़ा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed