फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   11 people killed in the accident occurred at Bhilai Steel Plant

भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हुई

Wed, 10 Oct 2018 02:58 PM IST
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
11 people killed in the accident occurred at Bhilai Steel Plant
सेल दुर्घटना

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में मृत कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है जबकि 11 अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला ने बुधवार को भाषा को फोन पर बताया कि जिले के भिलाई शहर में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस हादसे में मंगलवार को नौ कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी तथा 14 अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से दो ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया था। तथा बुधवार दोपहर बाद एक अन्य कर्मचारी की भी मृत्यु हो गई। अस्पताल में 11 कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है। शुक्ला ने बताया कि जिन कर्मचारियों की अस्पताल में मृत्यु हुई है वे 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे।

विज्ञापन


भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे नियमित मरम्मत कार्य के दौरान कोक ओवन बैटरी कॉम्प्लेक्स नंबर 11 के गैस पाइप लाइन में आग लग गई थी। इस घटना में नौ लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ मृत कर्मचारियों में छह उर्जा प्रबंधन विभाग के और तीन फायर ब्रिगेड के कर्मचारी हैं। जब संयंत्र में हादसा हुआ तब उर्जा प्रबंधन विभाग और फायर ब्रिगेड के लगभग 25 कर्मचारी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने भिलाई इस्पात संयंत्र के हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि के साथ उनमें से प्रत्येक परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की व्यवस्था करने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के साथ भिलाई नगर के सेक्टर-9 स्थित अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने कल के हादसे में घायल श्रमिकों की उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए हमने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की आचार संहिता को ध्यान में रखकर चुनाव आयोग से विशेष अनुमति ली है। उन्होंने बताया कि मृतक श्रमिकों के लिए अनुग्रह राशि 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रूपए कर दी गई है। गंभीर घायल श्रमिकों के लिए यह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख और सामान्य घायलों के लिए दो लाख रूपए होगी। इसके अलावा मृतकों के परिवार अगर चाहें तो अपने दिवंगत सदस्य के सेवानिवृत्त होने की अवधि तक उन्हें वेतन भी दिया जाता रहेगा। अगर वे चाहेंगे कि उनके लिए रोजगार की व्यवस्था हो तो वैसी व्यवस्था की जाएगी।


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि घटना की जांच दो उच्च स्तरीय समितियों द्वारा की जाएगी। इनमें से एक भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की आंतरिक समिति है, जिसका गठन किया जा चुका है और यह समिति सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। दूसरी समिति इस्पात मंत्रालय के सचिव द्वारा घटित की जाएगी। दोनों समितियों में विशेषज्ञों को भी रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने सिंह ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने आज ही भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यकारी (सी.ई.ओ) को काम-काज से अलग कर दिया है और आज ही उनके स्थान पर नई नियुक्ति कर दी जाएगी। वहीं दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलम्बित भी किया गया है। जिनमें महाप्रबंधक (सुरक्षा) और उप महाप्रबंधक (ऊर्जा) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed