फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now Muslims are changing religion in Maharashtra, Mostly Hindu

महाराष्ट्र में अब मुसलमान भी कर रहे हैं धर्म परिवर्तन, सबसे ज्यादा बने हिंदू

Thu, 25 Jan 2018 06:14 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 25 Jan 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Now Muslims are changing religion in Maharashtra, Mostly Hindu

महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन के मामले में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। आरटीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नाम और जन्मतिथि के साथ धर्म बदलने वालों की संख्या बढ़ी है जिसमें 87 प्रतिशत मुस्लिमों ने हिंदू धर्म स्वीकार किया है। वहीं, 69 प्रतिशत लोगों ने हिंदू धर्म को त्याग कर विभिन्न धर्मों को अपनाया है। आश्चर्यजनक यह है कि सर्वाधिक 57 प्रतिशत हिंदुओं ने इस्लाम धर्म का चयन किया है।

विज्ञापन


मुंबई के  आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने महाराष्ट्र सरकार की सरकारी प्रेस, लेखन साम्रगी और प्रकाशन निदेशालय से धर्म परिवर्तन की जानकारी इकट्ठा कर सूबे में धर्म परिवर्तन का यह आंकड़ा पेश किया है। उन्होंने बताया कि 10 जून 2014 से 16 जनवरी 2018 के दरम्यान उन्हें सूचना के अधिकार के तहत महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन की जानकारी प्राप्त हुई है। गलगली के अनुसार कुल 1687 लोगों ने अपनी सहूलियत के अनुसार धर्म परिवर्तन किया है। धर्म के आधार पर बात करें तो कुल 1687 में से 1166 हिंदुओं ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। सबसे अधिक 664 हिंदुओं ने इस्लाम और 258  हिंदुओं ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया है। इसके अलावा हिंदुओं में 138 ईसाई, 88 जैन, 11 सिख और एक नवबौद्ध बना है।
विज्ञापन


हिन्दू से मुस्लिम बनने का आंकड़ा तकरीबन 69 प्रतिशत है। वहीं, मुस्लिम से हिंदू बनने वाले 87 प्रतिशत है। मुस्लिमों में कुल 263 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है जिसमें से 228 लोग हिंदू बन चुके हैं। इसके अलावा मुस्लिमों में 12 बौद्ध, 21 ईसाई और दो  जैन  भी बने हैं। हिंदू और मुसलमानों के अलावा अन्य धर्मों में भी परिवर्तन हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक 165 ईसाईयों ने भी अपना धर्म बदला हैं। ईसाईयों में सबसे अधिक 100 लोग हिंदू बने हैं। वहीं, 11 बौद्ध,  5 जैन,  47 मुस्लिम और दो जैन बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बौद्ध धर्मावलंबियों में 53 लोगों में से 17 हिंदू, 14 ईसाई,  1 जैन और  21 मुस्लिम बन चुके हैं। 16 सिख में से 2 ईसाई, 2 जैन और 14 मुस्लिम बन गए हैं।  नौ जैन में से 2 हिंदू, 2 ईसाई, 4 मुस्लिम और एक ने सिख धर्म ग्रहण किया है। 11 अन्य धर्मावलंवियों में से 6 हिंदू,  2 बौद्ध, 1 जैन, 1 मुस्लिम और 1 सिख धर्म को अपनाया है। नववौद्धों में चार ने धर्म परिवर्तन किया है और सभी ने हिंदू धर्म को अपना लिया है। अनिल गलगली का दावा है कि महाराष्ट्र में ये आंकड़े अधिकृत हैं क्योंकि जिन्हें सरकारी कामकाज या अन्य कार्यों में धर्म परिवर्तन के सबूत की आवश्यकता होती है, वहीं सरकारी गैजेट में इसका पंजीकरण करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed