फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   More than 40 foreigners, will take part in Yoga Festival

40 से अधिक विदेशी भी हिस्सा लेंगे योग महोत्सव में

Sat, 01 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 01 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन

 उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा पांच से सात अक्तूबर तक जागेश्वर में योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। योग महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। परमार्थ निकेतन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस योग महोत्सव में 40 से अधिक विदेशी भी हिस्सा लेंगे। कोई भी व्यक्ति इस तीन दिवसीय योग महोत्सव में निशुल्क प्रवेश ले सकेगा। 

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के सहयोग से आयोजित किए जा रहे महोत्सव में करीब 40 से अधिक विदेशी नागरिकों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह लोग परमार्थ निकेतन के माध्यम से ही यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि परमार्थ निकेतन के स्वामी चिन्मयानंद और उनके सहयोगी योग सिखाएंगे। गर्ब्याल ने बताया कि इच्छुक लोग पांच अक्तूबर की सुबह जागेश्वर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि योग महोत्सव में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए काफी कम शुल्क पर ठहरने आदि की व्यवस्था भी की गई है। जानकारी के मुताबिक योग महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत और पर्यटन मंत्री दिनेश धनै भी जागेश्वर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed