फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad SSP strict: Bilari police station in-charge on line duty... Two SHOs removed

मुरादाबाद एसएसपी सख्त: बिलारी थाना प्रभारी लाइनहाजिर... दो थानेदार हटाए, 14 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Mon, 09 Sep 2024 09:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 09:46 AM IST
सार

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने लापरवाही बरतने पर बिलारी थाना प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके अलावा दो थानेदारों को भी पद से हटा दिया गया है। 14 पुलिसकर्मियों को दूसरी जगहों पर लगाया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad SSP strict: Bilari police station in-charge on line duty... Two SHOs removed
मुरादाबाद में थाने का निरीक्षण करते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस पीआरओ

विस्तार

मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। बिलारी थाना प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया है। दो अन्य थाना प्रभारियों को पद से हटाया गया है। एसएसपी ने दो उप निरीक्षक और 12 निरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार बिलारी थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर छजलैट थाना प्रभारी लखपत सिंह को बिलारी थाने का प्रभार सौंपा गया है। नगर कोतवाली प्रभारी ऊषा मलिक को हटाकर अपराध शाखा में भेजा गया है।
विज्ञापन


कोतवाली की कमान पुलिस लाइन में तैनात जगपाल सिंह ग्वाल को दी गई है। थाना प्रभारी डिलारी प्रदीप कुमार को कुंदरकी, थाना प्रभारी भोजपुर बिजेंद्र सिंह को कांठ, कांठ थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह को डिलारी थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात सुदेश पाल सिंह को ठाकुरद्वारा, श्यामवीर सिंह को भोजपुर, सुनील कुमार को नागफनी, मनोज कुमार को छजलैट थाने जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक चंद्रप्रभा गौतम को महिला सुरक्षा सेल व एंटी रोमियो टीम का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात वंदना सिंह को महिला थाने की कमान दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed