फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   milind deora not happy with functioning of state congress not to fight elections sanjay nirupam

मुंबई कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, मिलिंद देवड़ा ने पार्टी को चेताया

Wed, 06 Feb 2019 09:41 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Feb 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
milind deora not happy with functioning of state congress not to fight elections sanjay nirupam
Milind deora- Sanjay nirupam - फोटो : Self

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की मुंबई इकाई में जो कुछ भी हो रहा है, उससे वह निराश’ हैं। 

विज्ञापन


देवड़ा ने यह भी कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर फिर से विचार करेंगे और यदि मौजूदा स्थिति कायम रही तो वह राजनीति में नहीं रहना चाहेंगे।

कई ट्वीट कर देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस की मुंबई इकाई गुटबाजी का मैदान नहीं बन सकती, जिसमें (पार्टी के) एक नेता को दूसरे नेता से भिड़ाया जाए। 

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अंदरूनी मामलों पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करना चाहते थे, लेकिन एक हालिया इंटरव्यू में की गई टिप्पणियों ने उन्हें बाध्य कर दिया कि वह मुंबई कांग्रेस को शहर की विविधता का प्रतीक बनाए रखने को लेकर अपनी ठोस प्रतिबद्धता दोहराएं। 
विज्ञापन


देवड़ा ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में लोगों को साथ लाने की जरूरत है। 

उन्होंने ट्वीट किया कि जो कुछ भी हो रहा है उससे मैं निराश हूं और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मेरे रुख से पार्टी अवगत है। बहरहाल, मुझे अपने केंद्रीय नेतृत्व और हमारी पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पर पूरा यकीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवड़ा ने कहा कि मैं मुंबई में कांग्रेस के सभी नेताओं से अपील करता हूं कि वे एक टीम के तौर पर एकजुट रहें। अपनी पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) के लिए हमें इतना तो करना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed