फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra government gifts bmc hydraulic engineer to bungalow minister sheikh

महाराष्ट्र सरकार ने बीएमसी के हाइड्रोलिक इंजीनियर का बंगला मंत्री शेख को गिफ्ट किया

Wed, 27 May 2020 06:03 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 27 May 2020 06:03 PM IST
सार

  • खतरनाक घोषित कर आईएएस से खाली कराया गया था बंगला
  • आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की

विज्ञापन
Maharashtra government gifts bmc hydraulic engineer to bungalow minister sheikh
bmc - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के हाइड्रोलिक इंजीनियर का बंगला महाराष्ट् सरकार ने मुंबई शहर के प्रभारी मंत्री असलम शेख को आवंटित कर दिया है। जबकि यह बंगला बीएमसी के मुख्य हाइड्रोलिक इंजीनियर के लिए है।

विज्ञापन


हाल ही में इस बंगले को खतरनाक घोषित किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि हाईड्रॉलिक इंजीनियर के लिए आरक्षित बेल हेवन-1 बंगला बीएमसी की संपत्ति है। इसे खतरनाक घोषित कर आईएएस प्रवीण दराडे को इसे खाली करने के लिए मजबूर किया गया था।
विज्ञापन


गलगली ने कहा कि यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा बीएमसी की संपत्ति पर अतिक्रमण है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में सवाल किया है कि महाराष्ट्र सरकार ने बीएमसी की संपत्ति का वितरण किसी मंत्री को कैसे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक बंगला अचानक मंत्री असलम शेख को आवंटित के जाने से सबकी भौहें तन गई हैं। अनिल गलगली की मांग है कि हाइड्रोलिक इंजीनियर के लिए आरक्षित बंगला हाइड्रोलिक इंजीनियर को सौंप दिया जाए।


उन्होंने मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव अजोय मेहता, बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल से अनुरोध किया है कि वे बांबे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार बंगले का संरचनात्मक ऑडिट करें और प्रचलित नीति के अनुसार हाइड्रोलिक इंजीनियर को बंगला आवंटित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed