{"_id":"5daaf98d8ebc3e016e0298a1","slug":"emergency-landing-of-amit-shah-helicopter-in-nashik-rain-became-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के हेलीकॉप्टर की नासिक में आपात लैंडिंग, बारिश बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के हेलीकॉप्टर की नासिक में आपात लैंडिंग, बारिश बनी वजह
Mon, 21 Oct 2019 02:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की नासिक के ओजर हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानि शनिवार को भारी बारिश के चलते यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन
आधिकारिक सूचना के अनुसार हेलीकॉप्टर नासिक से 70 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के अकोल जाने के लिए उड़ा था जहां शाह को एक चुनावी रैली को सम्बोधित करना था। मौसम ज्यादा खराब हो जाने के कारण पायलट ने दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर हेलीकॉप्टर को ओजर हवाईअड्डे पर उतारने का निर्णय लिया। यहां 40 मिनट रुकने के बाद हेलीकॉप्टर ने फिर से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
शाह इसके पहले महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में रैली को सम्बोधित कर चुके थे। शनिवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी है।