{"_id":"6203826903eeb53211728417","slug":"husband-slits-wife-throat-in-front-of-2-year-old-child-in-latur-of-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान पति: दो साल के बच्चे के सामने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, घर से बाहर निकला मासूम तब पड़ोसियों को लगी भनक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवान पति: दो साल के बच्चे के सामने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, घर से बाहर निकला मासूम तब पड़ोसियों को लगी भनक
Wed, 09 Feb 2022 02:51 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:51 PM IST
सार
महाराष्ट्र में एक पति ने अपने बच्चे के सामने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
लातूर में पति ने पत्नी की हत्या की
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के मौजूदगी में अपनी पत्नी का गला काट कर हत्या कर दी। बच्चा खून से सना जब घर से बाहर निकला, तब लोगों को वारदात की जानकारी लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि लातूर के अवंति नगर में मंगलवार को 5 बजे की यह वारदात है। 22 साल की रेशमा अब्दुल शेख पति के मारपीट से तंग आकर अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसका पति अब्दुल उनुस शेख इस्लामपुरा चौक में रहता था। मंगलवार को रेशमा अपने 2 साल के बच्चे के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका पति वहां आ धमका और उसने पत्नी पर हमला कर दिया। उसने बच्चे के सामने ही रेशमा का गला धारदार हथियार से काट दिया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका का बेटा खून से सना घर से बाहर निकला, तब लोगों को वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 302 में मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन