कोरोना संक्रमणः महाराष्ट्र में सबसे सुरक्षित जोन है विदर्भ
- विदर्भ में है सिर्फ 2809 कोरोना संक्रमित, जहां अब तक हुई हैं 82 मौतें
- महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में 696 संक्रमित हैं और 12 की जान गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बन चुका है। यहां कोरोना संक्रमण के सौ दिन पूरे होने से पहले ही मरीजों की संख्या एक लाख की सीमा को पार कर गई है। अगर, महाराष्ट्र कोई देश होता तो कोरोना मरीजों के मामले में दुनिया में 17वें स्थान पर होता।
लेकिन महाराष्ट्र में ही विदर्भ सूबे का वह हिस्सा है जो कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे सुरक्षित जोन है।
मुंबई सहित कोकण, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ महाराष्ट्र राज्य के पांच हिस्सें है। 11 जिलों में फैले विदर्भ में अभी तक 2809 कोरोना संक्रमित हैं और राज्य में कोरोना संक्रमण के 96 दिनों में 82 लोगों की मौत हुई है।
विदर्भ में नागपुर और अकोला दो डिवीजन हैं। नागपुर डिवीजन में नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिले शामिल है जबकि अकोला जोन में अमरावती, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम पांच जिलों का समावेश है।
पूरे विदर्भ में अब तक सिर्फ 2879 कोरोना संक्रमित हैं और 82 लोगों की मौत हुई है। अकोला डिवीजन में 979 कोरोना संक्रमित हैं और अब तक 40 लोगों की मौत हुई है जबकि अमरावती में 324 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 21 लोगों की मृत्यु हुई है।
इसी तरह महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में 696 संक्रमित हैं और 12 की जान गई है। जबकि विदर्भ के तीन जिले भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर में अभी तक कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है।
जिला कोरोना संक्रमित मृत्यु
नागपुर 969 12
वर्धा 14 1
भंडारा 47 0
गोंदिया 68 0
चंद्रपुर 46 0
गढ़चिरोली 48 1
अकोला 979 40
अमरावती 324 21
यवतमाल 171 2
बुलढाणा 117 3
वाशिम 26 2