{"_id":"6acd292a36c2e36f1a060d8c","slug":"bjp-mahayuti-show-of-strength-in-mlc-elections-state-president-ravindra-chavan-shares-mantra-for-victory-in-pu-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: एमएलसी चुनाव में भाजपा-महायुति का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने दिया जीत का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुणे: एमएलसी चुनाव में भाजपा-महायुति का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने दिया जीत का मंत्र
Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पुणे
अमर उजाला नेटवर्क, पुणे
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
सार
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा-महायुति ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण ने दो दिन में 6 जिलों में 10 बैठकें कर प्रचार को रफ्तार दे दी।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में भाजपा-महायुति का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा-महायुति ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण ने दो दिन में 6 जिलों में 10 बैठकें कर प्रचार को रफ्तार दे दी। इस दौरे में पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता योगेश जाधव और पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ गावडे के चुनाव प्रचार का भव्य शुभारंभ किया गया। पुणे शहर, पुणे ग्रामीण, सातारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जिलों की कोर कमेटियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठकें हुईं।
विज्ञापन
बैठकों में मतदाता पंजीकरण तेज करने, बूथ स्तर पर माइक्रो प्लानिंग और प्रचार तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महाराष्ट्र राज्य पुरानी पेंशन समन्वय संघ ने पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और दोनों भाजपा-महायुति उम्मीदवारों को समर्थन का ऐलान किया। कोहापुर और सोलापुर में निर्दलीय उम्मीदवार नंदकुमार सागर ने नामांकन वापस लेकर महायुति को समर्थन दे दिया। पुणे में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शरद लाड को प्रदेश सचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार युवाओं को शिक्षा, करियर और स्टार्टअप में अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षक और स्नातकों की समस्याओं को समझने वाले उच्च शिक्षित उम्मीदवारों को उतारा गया है। सभी पदाधिकारी पूरी ताकत से प्रचार में जुटें। बैठकों में केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मंत्री चंद्रकांत पाटील, जयकुमार गोरे, शिवेंद्रराजे भोसले, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, प्रदेश महासचिव निरंजन डावखरे, राजेश पांडे समेत कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन