{"_id":"5ec148e88ebc3e90743f35e9","slug":"air-india-former-pilot-help-migrants-and-arrange-bus-and-cars-for-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों पर पूर्व पायलट का दिल पसीजा, बस और कार से भेजा यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों पर पूर्व पायलट का दिल पसीजा, बस और कार से भेजा यूपी
Sun, 17 May 2020 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sun, 17 May 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
मुंबई से जाते श्रमिक
- फोटो : Amar Ujala (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते मुंबई के प्रवासी श्रमिक सबसे ज्यादा परेशान हैं। लॉकडाउन के चलते कई डेढ़ महीने से बेरोजगारी के कारण पाई-पाई को मोहताज हो चुके श्रमिकों की मदद के लिए कई दानशील आगे आए हैं।
विज्ञापन
उन्ही में से एक है एयर इंडिया के पूर्व पायलट कैप्टन करन सिंह, जिन्होंने अपने खर्चे से बस और रेल टिकट बुक कर प्रवासियों को गांव भेजने में मदद की। पेशे से पायलट करन सिंह मुंबई में रहते हैं। यूपी के प्रवासी मजदूरों के मुंबई से पैदल जाने के दृश्यों ने उन्हें अंदर से हिला कर रख दिया।
विज्ञापन
कैप्टन करन ने इन प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर बसों से मुंबई से यूपी पहुंचाने की हिम्मत दिखाई। अपनी 14 इनोवा कार से प्रयागराज जनपद के लोगों को मुंबई से यूपी भेजना शुरू कर दिया। इसके लिए बकायदा यूपी और महाराष्ट्र सरकार से इजाजत ली।
विज्ञापन
कैप्टन करन सिंह पिछले 25 दिनों से लगातार 14 इनोवा कार से तकरीबन ढाई सौ से ज्यादा लोगों को मुंबई से प्रतापपुर, प्रयागराज भेज चुके हैं। मुंबई से यूपी पहुंचे एक प्रवासी संजय गौड़ का कहना है कि करन ने मजदूरों के लिए वह सब किया जो सरकार को करना चाहिए था।
कैप्टन ने अब तक पांच सौ से ज्यादा श्रमिकों को मुंबई से यूपी अपने खर्चे पर भेज चुके हैं। इसके अलावा करन ने रेलवे के अधिकारियों से मिलकर स्पेशल ट्रेन में 7 अतिरिक्त कोच लगवाये हैं और उसका भुगतान भी अपनी जेब से किया है। उनकी इस पहल की काफी सराहना हो रही है।