फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth who was repairing power line in Chhindwara died of current case filed against landlord

Chhindwara News: लापरवाही ने ली जान! विद्युत लाइन सुधार रहे युवक की करंट से मौत, मकान मालिक पर मामला दर्ज

Mon, 31 Oct 2022 11:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 11:36 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के भानादेही में एक युवक को पड़ोसी के यहां बिजली की वायरिंग सही करना महंगा पड़ गया। बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली का काम कर रहे युवक की करंट का झटका लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth who was repairing power line in Chhindwara died of current case filed against landlord
करंट से झुलसे युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में एक युवक की बिजली लाइन सुधारते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली का काम करते समय युवक ने किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे, पुलिस ने मामले में मकान मालिक पर केस दर्ज किया है। घटना नदी ग्राम भानादेही की बताई जा रही है।  
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद घर में बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली का काम करते वक्त करंट में झुलसने से मारे गए युवक की मौत का जिम्मेदार मकान मालिक को माना है। मकान मालिक युवक को बिना सुरक्षा संसाधन मुहैया कराए लाइन सुधारने का काम करा रहा था। बताया जा रहा है कि लाइन सुधारते वक्त युवक को अचानक हाई वोल्टेज का झटका लगा और करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक का नाम रमेश पिता सेहतु परतेती (35 साल) था। वह गांव में ही रहने वाले कमलेश पिता दुर्गा बरकड़े के घर लाइन खराब होने के बाद वायरिंग सही कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट का झटका लग गया । जिसकी वजह से रमेश की मौत हो गई थी। जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक कमलेश बरकडे के खिलाफ धारा 304(ए) भादवि और 135 मप्र विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed