फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth raped and murdered 11 year old minor boy in Katni

MP Crime: नाबालिग बालक के साथ युवक ने की हैवानियत, मामला खुलने के डर से हत्या कर नदी के किनारे दफनाया शव

Sun, 07 Jan 2024 09:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Jan 2024 09:02 PM IST
सार

11 वर्षीय मासूम को खेत में ले जाकर युवक ने पहले कुकर्म किया। बच्चे ने जब बात परिजनों को बताने की बात कही तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद नदी के किनारे जमीन में उसका शव दफना दिया।

विज्ञापन
Youth raped and murdered 11 year old minor boy in Katni
घटना की जानाकरी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने ढाई फीट गहरे गड्ढे में दफन मिली लाश के मामले पर सनसनीखेज खुलासा किया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी हवस मिटाने के लिए नाबालिग 11 वर्षीय बालक को पहले बरगला कर अपने साथ गाड़ी में ले गया। उसके साथ बेहद दारिंगदी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करते हुए उसे जान से मार दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 4 जनवरी को लापता हुए नाबालिक बालक के मामले पर माधवनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मासूम की तलाश शुरूकर दी थी। इसी दौरान पुलिस को सिमरार नदी के किनारे एक गड्ढे में लाश मिलने की सूचना मिली जिसके बाद एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक के परिजनों से लाश की शिनाख्त करवाते माधवनगर टीआई मनोज गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना करवाया।
विज्ञापन


मामले की जांच दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगो से पूछताछ शुरू की जिसमे बता चला कि मृतक अंतिम बार गांव के ही एक युवक के साथ दिखा था। जिसे संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी राहुल कोरी ने हत्या करने का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके द्वारा रमेश कुशवाहा के खेत में ले जाकर वहां बनी झोपड़ी में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। जब बच्चे ने अपने साथ हुए दुष्कृत की बात परिजनों को बताने की बात कही तो गला दबाकर हत्या कर दी। पास में ही करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा खोदकर गाड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने टीआई मनोज गुप्ता और उनकी टीम को सनसनीखेज खुलासा करने पर 10हजार की राशि पुरुषकृत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed