{"_id":"642da1266cf45a1b940041f4","slug":"youth-killed-in-umaria-dead-body-found-in-field-mp-news-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में रात को खलिहान गया था युवक, सुबह मिला रक्तरंजित शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में रात को खलिहान गया था युवक, सुबह मिला रक्तरंजित शव
Wed, 05 Apr 2023 09:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:56 PM IST
सार
उमरिया में हत्या का मामला सामने आया है। एक आदिवासी युवक रात को खलिहान गया था। सुबह उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया में हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंदवार का विजय बैगा रात को खलिहान जाने की बात कहकर निकला था। सुबह उसका लहुलूहान शव बरामद हुआ है। उसके रिश्तेदारों का कहना है कि शराब के नशे में उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ होगा, जिन्होंने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विजय बैगा, उम्र-28 वर्ष, पेशे से ड्राइवर था और ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों ने बताया कि देर रात खलिहान जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह उसका शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है। शरीर पर भी गहरे जख्म है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विजय के चाचा सत्तू बैगा ने बताया कि शाम को छह बजे कहकर निकला था कि मैं गहाई करने जा रहा हूं। शाम को टेंट का सामान पहुंचाने ट्रैक्टर से गया है। सामान पहुंचाकर ट्रैक्टर खड़ा करने बसंत के घर गया था। वहां से लौट रहा था। हम रात में अपनी ड्यूटी से आ रहे थे तो रास्ते में चार-पांच लोग शराब पी रहे थे। उनमें रामदीन, पोले और उसके दोनो भांजे और दो लोग थे। मैं ड्यूटी पर चला गया। सुबह सूचना मिली कि भतीजे का मर्डर हो गया है। विजय शराब पीता था। उसी दौरान गाली-गलौज हुई होगी। लाश के पास पत्थर मिले हैं। उनसे मारने की आशंका है।
विज्ञापन
