{"_id":"5e51f3478ebc3ef3b9493703","slug":"youth-killed-in-mhow-after-that-body-hanged-to-show-this-as-suicide-wife-is-missing-since-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: युवक की हत्या कर आंखें निकालीं, फंदे पर लटकाया शव, पत्नी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: युवक की हत्या कर आंखें निकालीं, फंदे पर लटकाया शव, पत्नी लापता
Sun, 23 Feb 2020 10:05 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मध्यप्रदेश के महू के मानपुर के सौंधिया मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे युवक की आरोपियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद उसकी आंखें निकाल लीं और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मृतक का नाम रवि बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की पहले हत्या की गई फिर उसकी दोनों आंखों को निकाला गया। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतक के शरीर पर लगभग पांच जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे यह साफ हो जाता है कि आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
घटना के बाद से उसकी पत्नी कविता गायब है। मृतक के पिता रमेशचंद्र पंवार का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। मृतक के कान के पिछले हिस्से और अन्य जगहों पर चोट के निशान पाए जाने पर प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का नजर आ रहा था।
विज्ञापन
बेटा बोला- मम्मी ने पापा को चाकू से मारा
शादी के बाद पारिवारिक झगड़े की वजह से रवि मानपुर में अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रहता था। मृतक के पांच साल के बेटे डग्गू ने बताया कि मम्मी ने झगड़े के बाद पाप को चाकू से मारा था।
ताला खुला हुआ देखकर मिली मौत की सूचना
मृतक के पिता को बेटे की मौत की खबर पड़ोसियों से लगी। वहीं पड़ोसियों ने जब अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर युवक का लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रिजनों को सौंप दिया।
