फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth dies in Khandwa, relatives accuse ambulance driver of delay

MP News: युवक ने की सुसाइड की कोशिश, एंबुलेंस ड्राइवर बोला- पहले डीजल लाओ तब जाएंगे, इधर युवक ने दम तोड़ा

Mon, 05 Jun 2023 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 09:32 PM IST
सार

खंडवा जिले में एक युवक की मौत हो गई। उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे जिला अस्पताल जाने को कहा गया। एंबलेंस चालक पर आरोप है कि उसने डीजल लाने की बात पर परिजनों को लौटा दिया था। इसी वजह से देरी हुई और युवक की जान गई। 

विज्ञापन
Youth dies in Khandwa, relatives accuse ambulance driver of delay
युवक के परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर आरोप लगाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से एक युवक की मौत ही गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस के ड्राइवर ने डीजल नहीं होने के चलते परिजनों को लौटा दिया था। परिजनों के मुताबिक उनसे कहा गया था कि डीजल नहीं है, आगर आप डीजल लेकर आएंगे तो ही वह मरीज को लेकर जिला अस्पताल तक जा पाएंगे। ऐसे में परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था की और मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। बीएमओ ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इमलानी गांव के कमलेश प्रजापति ने सोमवार सुबह आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। कमलेश के परिजनों ने बताया कि वह समूह लोन और बाइक लोन के कर्ज से डिप्रेशन में था और इसी के चलते उसने सुबह जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश  की थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर हरसूद के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। परिजन राहुल प्रजापति ने बताया कि जब उन्होंने एंबुलेंस ड्राइवर से मरीज को लेकर चलने का कहा तो स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस ड्राइवर ने उन्हें पहले डीजल लेकर आने का कहा। 
विज्ञापन


'मरीज को संभालते कि डीजल लेने जाते'
परिजन राहुल ने आरोप लगाया कि वे मरीज के साथ अकेले अटेंडर थे, ऐसे में वे मरीज को संभालते या ड्राइवर के कहे अनुसार पहले डीजल लेकर आते। साथ ही उस समय उनके पास डीजल के लिए पैसे भी नहीं थे, जिस वजह से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस नहीं मिल पाई और उन्हें वहां से 15 किलोमीटर दूर अपने घर से फोन कर निजी वाहन बुलाकर मरीज को जिला चिकित्सालय तक लाना पड़ा। इसमें काफी समय लग गया और इसी देरी के चलते जिला अस्पताल पहुंचने तक मरीज कमलेश की मौत हो गई। परिजन राहुल प्रजापति के अनुसार यदि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो उनके भाई को बचाया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत आरोप लगा रहे
हरसूद स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ आशीष राज मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने मरीज के परिजनों के आरोपों को निराधार बताया। उनके अनुसार चूंकि मरीज ने आत्महत्या का प्रयास किया था इसी के चलते उसके परिजन मरीज को निजी वाहन से ले गए थे और अब वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं जो कि गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed