फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth dies due to tiger attack in Umaria, so far many tigers have taken lives

आदमखोर हुए वनराज: उमरिया में रिश्तेदारी में आए युवक की टाइगर के हमले से मौत, अब तक कई जाने ले चुके हैं बाघ

Sun, 02 Apr 2023 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:41 AM IST
सार

अपने बाघों के लिए देशभर में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अब बाघों के आदमखोर होने के चलते सुर्खियों में है। बीते कुछ दिनों में बाघों के हमले में टाइगर रिजर्व के आसपास रहने वाले कई लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
Youth dies due to tiger attack in Umaria, so far many tigers have taken lives
बाघ के हमले में फिर एक युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने बाघों के लिए देशभर में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इन  दिनों बाघों के आदमखोर होने के चलते सुर्खियों में है। हाल ही में फिर एक युवक को बाघ ने अपना शिकार बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल युवक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र मानपुर रेंज में रिश्तेदारी में आया था। सुबह के वक्त युवक शौच के लिए मानपुर बफर जोन के मझखेता बीट के कुंभई पीएफ 333 में गया हुआ था। तभी बाघ ने अचानक झाड़ियों से निकलकर झपट्टा मारा और युवक को मौत के घाट उतार दिया। बाघ के हमले में बिजौरी गांव निवासी युवक अनुज की सुबह पांच बजे मौत हो गई। 
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर मुकेश अहिरवार और वनरक्षक के साथ उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल टीम सर्च ऑपरेशन कर बाघ को ढूंढने का प्रयास कर रही।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक पर हमले के बाद बाघ जंगल में भाग गया। वहीं, इस घटना के बाद पूरा गांव दहशत में हैं। आसपास के क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले बाघ सिर्फ रात में ही गांव के आसपास नजर आता था, लेकिन अब सुबह के वक्त भी वह लोगों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed