फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth commits suicide by hanging in Chhatarpur

Chhatarpur: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Dec 2023 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 05:23 PM IST
सार

Chhatarpur: छतरपुर में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Chhatarpur
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ललौनी में एक युवक द्वारा अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ललौनी निवासी भूरे अहिरवार का 24 वर्षीय पुत्र अनिल अहिरवार बीकॉम और आईटीआई करने के बाद वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मृतक के भाई राजेन्द्र अहिरावर ने बताया कि बीती रात पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन


मामले की जांच की गई शुरू
घर के सदस्य जब वापस लौटे तो अनिल फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई के मुताबिक उनका और न ही उसके भाई का कभी किसी से कोई वाद-विवाद था और न ही अब तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
मृतक कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ गया। उसकी जेबों को चेक किया तो उसकी जेब से मात्र 20 रुपये का नोट निकला है। परिजनों का कहना है कि अब अनिल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed