{"_id":"65c5a27ae77d889c0307f4c7","slug":"young-man-returning-home-from-in-laws-house-in-ujjain-died-hit-by-dumper-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain news: पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, डंपर की टक्कर के बाद गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain news: पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, डंपर की टक्कर के बाद गई जान
Fri, 09 Feb 2024 09:26 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Feb 2024 09:26 AM IST
सार
मृतक के भाई कैलाश ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करता था। ससुराल में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए वह पत्नी को छोड़ने के लिए गया था। वापस लौटते समय वह डंपर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के नागदा के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को घोंसला के समीप रलायती में उसके मायके छोड़ने के लिए आया था। शाम को बाइक से वापस घर जाने के दौरान राघवी के समीप डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंपर जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
राघवी थाने के उपनिरीक्षक बाबूलाल मुकाती ने बताया कि नागदा निवासी अर्जुन पिता बनेसिंह कछावा अपनी पत्नी पूजा को घोंसला के समीप रलायती स्थित उसके मायके छोड़ने गया था। शाम को वह बाइक से अपने घर जाने के लिए निकला। लेकिन, जवासिया पंथ गांव के समीप वह डंपर से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी लगने पर उसके परिजन भी मौके पर आ गए। मृतक के भाई कैलाश ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करता था। ससुराल में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए वह पत्नी को छोड़ने के लिए गया था।
विज्ञापन
