फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Yellow alert issued for rain in Chhindwara

MP News: छिंदवाड़ा में बारिश का यलो अलर्ट, चार दिन तक आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश, ओलावृष्टि की आशंका

Sat, 16 Mar 2024 12:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

MP News: छिंदवाड़ा में अगले चार दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि जिले में कई दिनों से तेज तपन ने अधिकतम तापमान को लगातार बढ़ा दिया था, लेकिन हवाओं में आए बदलाव के चलते बीते 48 घंटे में दिन व रात के तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Yellow alert issued for rain in Chhindwara
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते जिले में आगामी चार दिन 17,18, 19 व 20 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान जिले में 30 से 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

विज्ञापन


आंधी के साथ बारिश
मौसम विज्ञान विभाग से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 17 मार्च को आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश एवं 20 मार्च को ओलावृष्टि और आंधी के साथ बिजली व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश से लौटेगी ठंड
जिले में कई दिनों से तेज तपन ने अधिकतम तापमान को लगातार बढ़ा दिया था, लेकिन हवाओं में आए बदलाव के चलते बीते 48 घंटे में दिन व रात के तापमान में गिरावट आई है। बारिश व ओलावृष्टि होने के बाद एक बार फिर से रात में ठंड लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33.9 डिग्री दर्ज हुआ पारा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम पारा 33.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गुरूवार की रात का पारा 15 डिग्री दर्ज किया गया। हवाओं में परिवर्तन व बारिश होने के बाद जिले के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed