फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Work will be done in Ratlam's five assembly with MLA fund of 12.50 crores

Ratlam: चुनाव के पहले जनप्रतिनिधियों ने खोला खजाना, पांच विधानसभा में 12.50 करोड़ की विधायक निधि से होंगे काम

Wed, 12 Apr 2023 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 04:47 PM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2022-23 में रतलाम जिले में प्रत्येक विधानसभावार ढाई करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। हालांकि इसे चुनावी चश्मे से देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Work will be done in Ratlam's five assembly with MLA fund of 12.50 crores
रतलाम की पांचों विधानसभाओं में विधायक निधि से विकास कार्य होंगे। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश में आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए खजाना खोल दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में रतलाम जिले में प्रत्येक विधानसभावार ढाई करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस प्रकार जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 12 करोड़ 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति विभिन्न कार्यों के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


किस विधानसभा में क्या काम होंगे
  • विधानसभा रतलाम ग्रामीण: जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदार ने बताया कि विधानसभा रतलाम ग्रामीण में 25 ग्रामों में 150 लाख रुपये के सीसी रोड, 37 लाख रुपये के आठ सांस्कृतिक शेड, 25 लाख रुपये से तीन पुलिया, 28 लाख रुपये की बाउण्ड्रीवाल तथा 10 लाख रुपये के अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
  • विज्ञापन
  • विधानसभा रतलाम शहर : विधानसभा रतलाम शहर के विभिन्न वार्डों में 207 लाख रुपये के सीसी रोड एवं विद्युतीकरण कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के लिए भी 25 लाख रुपये तथा शेष 18 लाख रुपये से सांस्कृतिक शेड आदि अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विधानसभा सैलाना : विधानसभा सैलाना में 218 लाख रुपये से 45 स्थानों पर विद्युतीकरण कार्य, पेयजल समस्या निवारण के लिए टैंकर एवं कुआं निर्माण हेतु 16 लाख रुपये, सामुदायिक शेड चबूतरा, सम्पर्क सड़क एवं स्कूल फर्नीचर आदि के लिए 16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • विधानसभा जावरा : विधानसभा जावरा में आवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु 23 स्थानों पर 70 लाख रुपये के यात्री प्रतीक्षालय, 20 स्थानों पर 55 लाख रुपये के सांस्कृतिक एवं शांतिवन शेड निर्माण, पेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य हेतु 40 लाख रुपये, सिविल अस्पताल जावरा में बगीचा निर्माण हेतु 32 लाख रुपये, 21 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट हेतु 14 लाख रुपये, विद्यालयों में किताबों हेतु 20 लाख रुपये, 19 लाख रुपये के सडक, घाट निर्माण एवं फर्नीचर आदि स्वीकृत किए गए।
  • विधानसभा आलोट : विधानसभा आलोट में पेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य 112 लाख, आवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु 2 स्थानों पर 56 लाख के यात्री प्रतीक्षालय, 9 स्थानों पर 36 लाख के सांस्कृतिक शेड, पुल-पुलिया एवं रोड निर्माण हेतु 19 लाख रुपये, सांस्कृतिक शेड पर्यटन के लिए सौंदर्यीकरण एवं बगीचा आदि कार्य के लिए 27 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed