फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   women insecure in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में नहीं थम रहा महिलाओं पर अत्याचार

Wed, 12 Dec 2012 10:20 AM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Dec 2012 10:20 AM IST
विज्ञापन
women insecure in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर रोज नौ से ज्यादा महिलाएं वहशी दरिंदों के हवस का शिकार बन रही हैं। इंदौर व भोपाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

विज्ञापन


विधायक राम निवास रावत द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि राज्य में जनवरी से 31 अक्टूबर के बीच 10 माह में 2868 महिलाओं को हवस का शिकार बनना पड़ा है। इनमें से 2613 महिलाएं बलात्कार व 255 महिलाएं सामूहिक बलात्कार का शिकार बनीं।
विज्ञापन


बलात्कार का शिकार बनी 20 महिलाओं की हत्या कर दी गई, जबकि 26 ने आत्मग्लानि के चलते मौत को गले लगा लिया। इन वारदातों में शामिल 3394 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के आंकड़े बताते हैं कि बलात्कार की सबसे ज्यादा 150 वारदातें इंदौर में हुई हैं। इनमें से 141 बलात्कार और नौ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुईं। महिलाओं की अस्मत तार-तार किए जाने के मामले में जबलपुर दूसरे स्थान पर है, जहां 115 महिलाओं की इज्जत से खेला गया। इसी तरह राजधानी भोपाल में 114 महिलाओं के साथ अस्मत लूटने की वारदातें हुईं। इनमें 111 बलात्कार व तीन सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed