फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Women gave memorandum to SP in protest against drug trade in Chhatarpur

छतरपुर: नशे के कारोबार के खिलाफ महिलाओं का विरोध, एसपी को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

Tue, 01 Mar 2022 03:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 03:27 PM IST
सार

छतरपुर जिले में महिलाओं ने नशे के कारोबार के खिलाफ एसपी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
 

विज्ञापन
Women gave memorandum to SP in protest against drug trade in Chhatarpur
एसपी ऑफिस में ज्ञापन देने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया। छतरपुर के महोबा रोड मुक्तिधाम के पीछे अयोध्या बस्ती टोरिया मोहल्ला में रहने वाली महिलाओं ने इलाके की ही एक महिला शमा खातून पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
महिलाओं का आरोप है कि महिला सरेआम नशे का कारोबार करती है, जिसके चलते उसके यहां आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोग महिला के घर के दरवाजे पर बैठकर नशा करते हैं और इंजेक्शन लगाते हैं। वहीं, लोगों के मना करने पर मार-पीट, गाली-गलौच अभद्रता पर उतर आते हैं। वहीं महिला लड़कियों द्वारा झूठे मामलों में फंसाने की बात करती है। 
विज्ञापन


नशे के कारोबार के चलते मोहल्ले के सभी लोग बहुत परेशान हैं, जिसके चलते मोहल्ले की महिलाओं ने एक जुट होकर एसपी ऑफिस में नशाखोरी और नशे के धंधे के खिलाफ ज्ञापन दिया।महिलाओं और मोहल्ले वालों का कहना है कि इसके पहले भी थाने में आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब वह SP आफिस में शिकायत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed