फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   women commits suicide in gwalior madhya pradesh, police started investigation 

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

Sun, 05 Dec 2021 11:23 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 11:23 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन अभी तक किसी ने महिला सपना के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
women commits suicide in gwalior madhya pradesh, police started investigation 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल कर महिला की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिंधिया नगर में सपना शर्मा नाम की एक महिला के फांसी लगाई जाने की सूचना बहोड़ापुर थाना पुलिस को मिली थी। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला का शव परिजनों के द्वारा फांसी से नीचे पलंग पर उतार लिया गया था। महिला की 15 साल पहले वासुदेव शर्मा से शादी हुई थी जो पेशे से दूध डेयरी का व्यवसाय करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन अभी तक किसी ने महिला सपना के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस को भी प्रारंभ की जांच पड़ताल में ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे यह मालूम चल सके कि मृतिका ने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल मृतिका की डेड बॉडी को पीएम हाउस भेज दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अब कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed