फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman's skeleton found in the forest of Rajgarh Mokampura village

Rajgarh: मोकमपुरा गांव के जंगल में अलग-अलग हिस्सों में मिला महिला का कंकाल, पुलिस ने जांच के लिए भोपाल भेजा

Sun, 11 Jun 2023 05:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 11 Jun 2023 05:37 PM IST
सार

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोकमपुरा गांव के जंगल में अलग-अलग हिस्सों में नर कंकला मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को एकात्रित कर जांच के लिए भोपाल भेजा है।

विज्ञापन
Woman's skeleton found in the forest of Rajgarh Mokampura village
घटनास्थल की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोकमपुरा गांव के जंगल में राविवार को एक महिला का कंकाल मिला। घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


उक्त कंकाल मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस डॉग स्क्वाड और जांच दल की टीम लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने अलग-अलग हिस्से में पड़े हुए महिला के कंकाल को एकात्रित किया। 
विज्ञापन


शव को जांच के लिए भेजा गया। उक्त महिला के कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। न ही घटनास्थल से कुछ हाथ लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की उक्त कंकाल कब का और किस महिला का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने उक्त कंकाल की सूचना दी थी। कंकाल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed