{"_id":"5b7bb5a542c792466578b6ab","slug":"woman-leaves-in-laws-husband-is-engineer-but-no-toilet-at-home-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति है इंजीनियर फिर भी घर में नहीं शौचालय, ससुराल छोड़कर गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति है इंजीनियर फिर भी घर में नहीं शौचालय, ससुराल छोड़कर गई पत्नी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित मारवा टोला गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जो कि पूरी तरह से फिल्मी है। अक्षय कुमार भूमि पडनेकर की फिल्म में जिस तरह भूमि ससुराल में शौचालय न होने के कारण अपने मायके चली गईं थी। ठीक वैसे ही इस गांव में रहने वाली एक महिला भी अपने मायके चले गई। उसने कहा है कि वह तब तक ससुराल नहीं आएगी जब तक ससुराल वाले घर में शौचालय नहीं बनवा देते।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। उसका पति पेेशे से इंजीनियर है। बीते चार महीने से ही वह ससुराल नहीं लौटी है। हैरानी की बात तो ये है कि उसके पति के घर में फ्रिज, टीवी जैसी सब सुविधाएं हैं लेकिन शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
बीडीओ के कहने पर माना परिवार
मामले पर रविवार को बीडीओ मारवा टोला गांव पहुंचे। उन्होंने इस परिवार को बताया कि घर में शौचालय कितना आवश्यक है। यह महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने बीडीओ के सामने ही गड्ढा खोदा। शौचालय बनने की बात पता चलते ही मांझा ब्लॉक के वार्ड सात के मारवा टोला गांव में स्थित अपने ससुराल जाने के लिए महिला अब तैयारी कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं। वहीं मारवा टोला गांव में अभी भी बहुत से घर ऐसे हैं जहां शौचालय नहीं हैं।
विज्ञापन
