फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman killed by crushing her head in Khargone

Khargone: शादी में आई महिला की सिर कुचलकर हत्या, गहने भी गायब, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

Mon, 02 Jan 2023 08:50 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अर्पित याग्निक Updated Mon, 02 Jan 2023 08:50 PM IST
सार

 मेहरघट्टी में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला की हत्या के बाद फैली सनसनी। परिजनों का आरोप दुष्कर्म के बाद हत्या को दिया गया अंजाम।

विज्ञापन
Woman killed by crushing her head in Khargone
शादी में आई महिला की सिर कुचलकर हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला का सिर कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की सूचना मिलते ही बिस्टान पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद से गांव में सनसनी मची हुई है।

विज्ञापन


बता दें खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर मेहरघट्टी गांव में एक 35 साल की महिला का शव एक खेत में मिला। शव पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है। ग्रामीणों ने बिस्टान पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हत्या के बाद गहने ले गए आरोपी
खरगोन जिले के रूपखेडा गांव से एक महिला शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहरघट्टी गांव के फकीरा फाल्या में आई हुई थी। बीती देर रात महिला लापता हो गई। सुबह पास के एक खेत में महिला की लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद आरोपी उसके गहने भी उतार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
इधर, बिस्टान पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया। मेहरघट्टी के खेत में महिला का शव मिला था। महिला के सिर और शरीर पर पत्थर से मारने के निशान हैं। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed